पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में याद किए गए साबरमती के संत

जिलेभर में याद किए गए साबरमती के संत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हजारीबाग
जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय में गुरुवार की सुबह महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर प्रभात फेरी निकाली। गांधी जी के चित्र पर कुष्ट विभाग के जिला निवारण पदाधिकारी डॉ वृंदा राम ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सदर अस्पताल के सीएस डॉ.ओपी आर्य ने पुष्प अर्पित किया। प्रभात फेरी में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एके सिंह, डॉ.एसआर दांगी, डॉ.मुकेश कुमार, नकी अहमद, मनोज कुमार, रमन कुमार, राज कुमार विश्वकर्मा, मूलचंद यादव, धनेश्वरी देवी, रामेश्वर राम एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय, हजारीबाग के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। प्रमंडलीय आयुक्त सुरेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस उपाधीक्षक संजीव चटर्जी, आयुक्त के सचिव दीपक कुमार शाही, अवर सचिव अजय कुमार, उपनिदेशक सूचना एवं जन संपर्क शंकर राम, राजेश कुमार उपनिदेशक पंचायती राज सहित आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हजारीबाग बिल्डर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मनाई गई। सांसद यशवंत सिन्हा ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, प्रो वंशीधर रूखैयार, वार्ड 29 के पार्षद प्रफुल कुमार, नगर पर्षद अध्यक्षा अंजली कुमारी, सांसद मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष सोनी, आलोक टोप्पो, तापस चक्रवर्ती, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, वेद प्रकाश, विपिन सिन्हा, दीपकनाथ सहाय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
कांग्रेस ऑफिस में मनी बापू की पुण्यतिथि :इधर स्थानीय कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में अशोक देव, डॉ. मुद्रिका तिवारी, डॉ.जमाल, अकिल अहमद, दिनेश सिंह राठौर, रामसेवक सोनी, अजय गुप्ता, अजीम खान, सुनील सिंह, अनिल उपाध्याय, यमुना यादव, विनोद सिंह, राजू चौरसिया, अमिताभ सिन्हा आदि शामिल थे।
नगर भवन के सामने स्थित एचीवर्स क्लासेस में बापू की ६६वीं पुण्यतिथि मनाई गई। छात्र छात्राओं ने बापू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक राजेश कुमार गौतम ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी की जीवनी से सीख लेने की बात कही। इस मौके पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रेया सिंह को प्रथम, मुस्कान सिंह को द्वितीय एवं नीलम कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंटू प्रसाद मेहता, आलोक नायक, सुनील कुमार पांडेय ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र निशा रानी, रिंकी, आशिका, शिवानी, नितिका, अंकिता, अनुज, अभिषेक, आलोक पांडेय, गौरी शंकर, संदीप प्रजापति, अनिल उरांव, प्रियंका, दीपक, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में डॉ. हीरालाल साहा, पवन कुमार, मो असलम, राजू कुमार, मधुसूदन सिंह, सीताराम प्रसाद, विनोद मेहता, राजेश रंजन, विवेक सिंह, अंगद राय, आरएस ओझा, महावीर पोद्दार, विजय सिंह भोगता, अतुल तिवारी, सौरभ चौबे, आईके रहमान एवं गौतम कुमार, कृष्णा सिंह भोगता, रामसेवक कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार तिवारी, नीरज कुमार सिंह, रणधीर कुमार मिश्रा एवं सत्यानंद चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खादी ग्रामोद्योग एवं केन्द्रीय कार्यालय हजारीबाग में महात्मा गांधी की ६६वां पुण्यतिथि मनाई गई। संघ के मंत्री सतीश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं ने बापू का भजन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत किया। पुण्यतिथि में डॉ. बीके सिंह, डॉ. अरविंद, सुदेश कुमार चंद्रवंशी, सुशील कुमार सिंह, सुबोध कुमार, राम प्रवेश ठाकुर, शंभु शर्मा, अरूण कुमार सिंह, राम झा, राजेश ठाकुर, प्रमोद कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।