लावालौंग में चार अभियुक्त गिरफ्तार
लावालौंग - गुरुवार को थाना प्रभारी चंद्रमा सिंह ने छापामारी अभियान चलाकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांड संख्या 33/13 के अभियुक्त बिरजू साहू ग्राम लोहरसी थाना पिपराटाड़ जिला पलामू और कांड संख्या 4/13 के अभियुक्त मुकेश यादव, निरंजन यादव, अनिल यादव को सर्च अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पोटम निवासी संजय भुइयां, जीतन भुइयां एवं कल्याणपुर निवासी टिंकू गंझू के यहां पुलिस ने कुर्की जब्ती भी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कई महिनों से फरार थे और तीन अभियुक्तों के के घर कुर्की जब्ती की गई है वे अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।