पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपका दरबार में संडे ड्यूटी की मांग

आपका दरबार में संडे ड्यूटी की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा - सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित आपका दरबार कार्यक्रम में विभिन्न श्रम संगठन के नेताओं ने एक बार फिर संडे ड्यूटी की मांग उठाई है। आपका दरबार कार्यक्रम देर शाम स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में किया गया । मौके पर मौजूद सीटू नेता शेखर कुमार ने क्षेत्रीय वित्त विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को संडे ड्यूटी की मांग उठाई। इसपर प्रबंधन की ओर से एसओपी वीबी उपाध्याय ने बताया कि कर्मचारियों को कार्य के आधार पर ही संडे ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसके अलावा पानी बिजली व क्वार्टर रिपेयरिंग से संबंधित मामले भी आपका दरबार में उठाया गया। मौके पर एजीएम एनपी सिंह सलूजा, एसओसी पी मरीक, राजीव नारायण, दीपशिखा, आंचल श्रीवास्तव, एएन सिंह, एलएनएम सिंह और रमेश विश्वकर्मा, मृत्युंजय सिंह, देवनारायण चौधरी, अरुण चौधरी, रामचंद्र, हरीश ठाकुर व सुखसागर सिंह मौजूद थे।