पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलेबिरा में पशु तस्कर सक्रिय

कोलेबिरा में पशु तस्कर सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलेबिरा - कोलेबिरा प्रखंड के रास्ते से होकर चल रही मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। पूर्व में ग्रामीणों द्वारा तस्करी रोकने के लिए सैकड़ों मवेशियों को जब्त कर पुलिस को सौंपा गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन बाद में एक बार फिर पशु तस्कर सक्रिय हो गए और बेरोकटोक ढंग से मवेशियों को इस रास्ते से ले जाया जा रहा है।