लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक
भास्कर न्यूज - रामगढ़
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार देर शाम एसपी रंजीत प्रसाद ने पुलिस मुख्यालय में सभी थाना और ओपी प्रभारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य रूप से मुख्यालय डीएसपी मजनरूल होदा, एसडीपीओ अशोक कुमार, अब्दुल रहमान, विनोद कुमार सिंह, वाल्मीकि सिंह, दिनेश पासवान, सुरेश मुंडा आदि मौजूद थे।