पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में व्याप्त अंधविश्वासों से दूर रहें : बंधन तिग्गा

समाज में व्याप्त अंधविश्वासों से दूर रहें : बंधन तिग्गा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - इटकी
चचगुरा में गुरुवार को सरना प्रार्थना सभा का 13 वां स्थापना दिवस पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सबसे प्राचीन सरना धर्म के अनुयायी पूरे विश्व में हैं। उन्होंने सरना समाज में व्याप्त कुरीतियों की चर्चा करते हुए हडिय़ा-दारू के सेवन को त्यागने व डायन बिसाही जैसे अंधविश्वासों से दूर रहने का आहवान किया। समारोह को पूर्व सांसद प्रो दुखा भगत, प्रो करमा उरांव, बंगलादेश के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर, जतरू उरांव, राकेश भगत व बिग्गा मिंज ने संबोधित किया। समारोह का संचालन ग्राम प्रधान सुखदेव उरांव ने किया। समारोह की शुरुआत सरना माता की पूजा अर्चना व प्रार्थना से की गई। समारोह में रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी के अलावा छत्तीसगढ, ओडिसा व पश्चिम बंगाल के प्रार्थना सभा के सदस्य सहित अन्य शामिल थे। समारोह को सफल बनाने में अनिल उरांव, शिवा कच्छप, सुनील उरांव, भीम उरांव, पूनम ,बिरजमुनी, अजय, चरवा, बलजीत, राजू उरांव सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।




सभा में मौजूद धर्मगुरु बंधन तिग्गा।