पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें> 26 जनवरी से लापता थी गुरुवार को गांव के बाहर एक कुएं से मिला शव
भास्कर संवाददाता - विश्रामपुर ((पलामू))
रेहला थानाक्षेत्र में 14 साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार को गांव के बाहर स्थित कुएं से बरामद हुआ। आठवीं कक्षा में पढऩे वाली बच्ची 26 जनवरी को सुबह से ही लापता थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 26 जनवरी को सुबह घर से निकली थी। मगर वह वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। उन्होंने 27 जनवरी को रेहला थाने में बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत की। गुरुवार सुबह गांव के लक्ष्मण पटवन के लिए कुएं पर गए तो उसमें बच्ची का शव देखा। उन्होंने तुरंत घरवालों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वहां पूरा गांव उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.