पुआल में लगी आग
खूंटी - तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा गांव में मांझी टोली के भरत मांझी, गोबर्धन मांझी व सियाराम मांझी के आंगन में रखे पुआल के ढेर मेंआग लग गई। इससे तीनों के पुआल जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन तब तक पुआल जल चुका था। घटना बुधवार शाम की है।
ईओ को दिया ज्ञापन
खूंटी - पूर्व पार्षद सुरेश कुमार जायसवाल ने नपं के कार्यपालक पदाधिकारी ((ईओ))को ज्ञापन देकर शहर के विकास के लिए पहले पारित योजनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। ज्ञापन में कहा गया है कि बेलाहाथी रोड से दतिया तक सड़क, जमुवादाग में पार्क आदि बनना है। उन्होंने इन योजनाओं पर अविलंब कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।