भाजपा ने की प्रस्तावित सम्मेलन पर चर्चा
रामगढ़ - भाजपा की बैठक गुरुवार को होटल लामेरिटल में हुई। इसमें सांसद यशवंत सिन्हा और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को २३ फरवरी को हजारीबाग में प्रस्तावित लोकसभा क्षेत्र के सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक नोट, एक वोट कार्यक्र म का शुभारंभ किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, पप्पू बनर्जी, रणंजय कुमार कुंटू आदि मौजूद थे।