- Hindi News
- खदान में ब्लास्ट के दौरान मशीनें क्षतिग्रस्त
खदान में ब्लास्ट के दौरान मशीनें क्षतिग्रस्त
घाटोटांड़ - सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र के परेज पूर्वी ओपनकास्ट परियोजना खदान में गुरुवार को ब्लास्टिंग के समय तीन मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें ऑपरेटर बाल-बाल बच गए। शाम छह बजे खदान में ब्लास्टिंग कराई जा रही थी। इसी बीच बड़े-बड़े पत्थर शॉवेल 496, एलएनटी सीके व ड्रिल मशीन पर जा गिरा। इससे मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे सीसीएल को काफी नुकसान की आशंका है। कर्मचारियों ने बताया कि खदान में ब्लास्टिंग के दौरान मशीनों को सेफ जोन में खड़ा नहीं किया गया था। जानकारी के अनुसार मशीनें महज 50 मीटर की दूरी पर लगी हुई थीं। इस मामले में हजारीबाग एरिया के जीएम पी चंदा ने बताया कि मशीनें क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।