- Hindi News
- राष्ट्रीय खनन ऑॅपरेटर संघ की अशोका पिपरवार कमेटी गठित
राष्ट्रीय खनन ऑॅपरेटर संघ की अशोका-पिपरवार कमेटी गठित
भास्कर न्यूज - डकरा
राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की गुरुवार को श्रमिक क्लब बचरा में बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवचरण करमाली व महामंत्री रामरतन यादव की उपस्थिति में अशोका और पिपरवार शाखा कमेटी गठित की गई।अशोका में अध्यक्ष गणेश रविदास, उपाध्यक्ष अशोक उरांव, महेंद्र केवट, नारायण सिंह, सचिव रामधनी साव, सह सचिव सूरज कहार, अर्जुन महतो, आरएन खंडित, संगठन सचिव अनिल गोप, कोषाध्यक्ष एम कंडुलना, कार्यकारिणी सदस्य दिलबाज सिंह, लखन महतो, उस्मान अंसारी, जुगेश उरांव, नारायण साव बनाए गए, जबकि पिपरवार में अध्यक्ष चमन उरांव, उपाध्यक्ष रतन महतो, परमेश्वर गंझू, मंसूर आलम, सचिव हीरामन राम, सह सचिव निर्मल सिंह, कमलेश महतो, परमेश्वर, संगठन मंत्री गंगा महतो, कोषाध्यक्ष सत्य महतो, कार्यालय मंत्री याकूब अली के अलावा पूरन गंझू, रीतलाल, सुमन मिश्रा, इंद्रजीत, अनवर हुसेन को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। दोनों परियोजनाओं के अध्यक्ष विष्णु मुंडा, उपाध्यक्ष कैलाश राम, रामसेवक दास, किशुन मुंडा, सचिव धनेश्वर करमाली, सह सचिव मनोज राम, जयनुर, बिरसा उरांव, संगठन मंत्री भीम सिंह, कोषाध्यक्ष तेजबहादुर गुप्ता, कार्यालय मंत्री श्रवण महतो के अलावा आधा दर्जन लोगों को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।