पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरी दुनिया में भारत की पहचान गांधी से है : सिंह

पूरी दुनिया में भारत की पहचान गांधी से है : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - डकरा
जिस विचारधारा के लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी, वही लोग आज राजनीतिक शुचिता की बात कर रहे हैं। देश के लोग सबकुछ समझ रहे हैं और समय आने पर उनका जवाब भी दिया जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजन सिंह राजा ने कही।
वे गुरुवार को डकरा स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की पहचान महात्मा गांधी की शांति और भाईचारा की विचारधारा से है। जो लोग उनकी विचारधारा को नहीं मानते हैं, वैसे लोगों को देश की जनता कभी अपना नहीं मानने वाली है।
कार्यक्रम को संासद प्रतिनिधि राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा देवी तुरी, साबिर अंसारी, तनवीर आलम, नरेश चौरसिया, आरके सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घाजंलि दी गई। मौके पर तानो देवी, सलेहा खातून, अशोक महतो, महेन्द्र गंझू, सूरज मुंडा, जहीर अंसारी, सोनी परवीन, राजेश तुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
उधर, रांची के मोराहबादी मैदान में 30 जनवरी को आयोजित सत्य संकल्प सम्मेलन में भाग लेने खलारी से 150 गाडिय़ों में सवार होकर कांग्रेसी गए। कांग्रेस नेता राजन सिंह राजा की अगुवाई में रांची जाने के पहले सभी डकरा में जुटे और जुलूस की शक्ल में रांची रवाना हुए।