पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवंटन के नौ माह बाद भी नहीं मिला क्वार्टर पर कब्जा

आवंटन के नौ माह बाद भी नहीं मिला क्वार्टर पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डकरा - डकरा परियोजना में कार्यरत जूनियर आेवरमैन रवींद्र मिंज को क्वार्टर अवंटन होने के नौ माह बाद भी प्रबधंन उन्हें रहने के लिए कब्जा नहीं दिला सका है। इस कारण रवीद्र मिंज दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर हो गए हंै। इस मामले को प्रबधंन ने जल्द नहीं सुलझाया, तो इनमोसा इसके विरुद्घ आंदोलन का शुरू करने का मन बना चुका है। इनमोसा के एनके एरिया सचिव संजय सिन्हा ने इसकी जानकारी संगठन की आेर से प्रबधंन को दी है। इस संबध में रवींद्र मिंज ने बताया कि डकरा कॉलोनी में बी/187 नं. का क्वार्टर उन्हें 8 अप्रैल 2013 को आवंटित किया गया था। उस क्वार्टर पर आज भी पूर्व सीसीएल कर्मी मथुरा ठाकुर का कब्जा है। वे जुलाई 2013 में ही रिटायर हो गए हंै। इसके बाद भी क्वार्टर नहीं छोड़ रहे हैं। पूछने पर ठाकुर कहते हैं कि वे क्वार्टर खाली नहीं करेंगे। सीसीए प्रबधंन को इसकी सूचना भी दी गई है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। परेशान होकर इनमोसा से मदद मांगा है।