पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन की बैठक

बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातू - टेंडर बगीचा में गुरुवार को बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन की बैठक हुई। इसमें सिविल इंजीनियर सुभाषचंद्र ने मजदूरों से एकजुट होकर काम करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मुरारीनंद तिवारी ने की। यूनियन की अगली बैठक 28 फरवरी को रखी गई है। बैठक में महावीर गोप, चारे भगत, महावीर महतो, जाकीर अंसारी, अफजल अंसारी, अमृत साहू, महावीर, भगत तिर्की, कार्तिक उरांव, मुबारक अंसारी आदि उपस्थित थे।
संघर्ष समिति ने चलाया जागरूकता अभियान
रातू - मेकन हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ सिमलिया में गठित संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। इद दौरान सदस्यों ने नवाटोली, भिठाटोली के ग्रामीणों को सोसाइटी की जनविरोधी नीति की जानकारी दी। साथ ही दो फरवरी को चउराटंगरा में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में शामिल होने की अपील की। जागरूकता अभियान में संयोजक बली भगत, रामा महली, मंजूर साह, राजेंद्र प्रमाणिक, असरफ साह, सोमा मुंडा, जारानाथ पाहन, सोमरा मुंडा व राजेश लकड़ा आदि शामिल थे।
भाजयुमो का मिलन सह वनभोज आज
रातू - भाजयुमो रातू मंडल ने शुक्रवार को रातू के ब्रजपुर में नववर्ष मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया है। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, सुरेंद्रनाथ पांडेय, रामटहल चौधरी, रूपलक्ष्मी मुंडा आदि शामिल होंगे। यह जानकारी केदारनाथ मिश्रा ने दी।
सरस्वती प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे कलाकार
रातू - चार फरवरी को होने वाली सरस्वती पूजा की तैयारी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मूर्तिकार संतोष सूत्रधार व अशोक सूत्रधार अपने सहयोगियों के साथ मां की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने पर जुटे हुए हैं। संतोष बताते हंै कि उनके पास चार सौ से लेकर दस हजार रुपए तक की प्रतिमा तैयार की गई है। कच्चे सामान की बढ़ती कीमत के कारण इस बार प्रतिमाओं के दाम बढ़े हुए हैं। संतोष रांची सहित पूरे रातू, मांडर, बुढ़मू व ठाकुरगांव आदि जगहों में प्रतिमाओं की आपूर्ति करते हैं।
आज सेवानिवृत्त होंगे आठ सीसीएलकर्मी
पिपरवार - पिपरवार क्षेत्र से 31 जनवरी को आठ सीसीएलकर्मी सेवानिवृत हो रहे हैं। इसमें जीएम यूनिट के दो अधिकारी सहित तीन, बचरा, अशोका, पिपरवार व सीएचपी परियोजना से क्रमश: 1, 1, 2, 1 सीसीएल कर्मी शामिल हंै। जीएम यूनिट से जो दो अधिकारी रिटायर हो रहे हैं, उनमें सीनियर मैनेजर फाइनेंस पी पांडेय व सिविल इंजीनियर गणेश दुबे शामिल हैं। इसके अलावा कर्मियों में बंधनी पाहन, बचरा से सुरक्षा प्रहरी रामकयास सिंह, अशोका से मनवा महतो, पिपरवार से सीनियर ओवरमैन रामसजीवन सिंह व एसओटीए मदन चौधरी, सीएचपी से इलेक्ट्रीशियन राजेंद्र प्रसाद ठाकुर शामिल हैं।
नशामुक्ति को लेकर निकाली प्रभात फेरी
खलारी - जय गुरुदेव के अनुयाइयों ने गुरुवार को शाकाहारी व नशामुक्ति के संदेश को लेकर प्रभात फेरी निकाली। जय गुरुदेव संचालन समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में प्रभात फेरी पहाड़ी मंदिर से निकलकर पूरे खलारी क्षेत्र का भ्रमण कर वापस पहाड़ी मंदिर आकर संपन्न हो गई। इसमेंसंजय साव, खुदी महतो, विजय सोनी आदि शामिल थे। इसके बाद बलथरवा मंदिर में भंडारा व सत्संग का भी आयोजन किया गया।
एनके महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना आज : डकरा, अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर एनके एरिया के प्राइवेट वाहन चालक 31 जनवरी को एनके महाप्रधबंक कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।