पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बचरा : हनुमान मंदिर में डंपर घुसा

बचरा : हनुमान मंदिर में डंपर घुसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पिपरवार
बचरा बाजारटाड़ में गुरुवार शाम लगभग सवा छह बजे एक हाइवा डंपर हनुमान मंदिर में घुस गया। सीएचपी से बचरा साइडिंग चलने वाले लोड हाइवा डंपर ((डब्ल्यूबी 33 बी 3365)) के मंदिर से टकराने के कारण मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, बाजारटांड़ निवासी टिंकू सिंह की मोटरसाइकिल ((जेएच 01एजेड 5144)) को भारी नुकसान पहुंचा। यह डंपर बीओसीएम निवासी तबरेज मिस्री का है। घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने कुछ देर के लिए ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी। इस दुर्घटना में बिजली का पोल भी गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा : ड्राइवर डंपर को रोड पर लगाकर कुछ समान खरीदने गया था। इसी बीच डंपर लुढक गया, जिससे यह हादसा हुआ। खलासी की सूझ बुझ से कई लोगों की जान बच गई।