पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किंग बच्चों को मानते हैं पैरेंट्स

किंग बच्चों को मानते हैं पैरेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्घह्म्द्बस्रड्ड4

३१/ ०१/ २०१४

जेल से रिहा होने के बाद जस्टिन बीबर।

२०१३ में टाइम मैगजीन द्वारा दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल आमिर खान भाजपा की वरिष्ठ नेता नजमा हेपतुल्लाह के सेकंड कजिन हैं।

- मुंबई

विद्या बालन भले ही अब मिसेज रॉय कपूर बन गई हों, लेकिन हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी के साथ डेट करने की उनकी हसरत अभी भी अधूरी है। विद्या उन्हें सबसे आकर्षक पुरुष मानती हैं। वे क्लूनी की हर फिल्म देखती हैं। उन्होंने ६६वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जॉर्ज क्लूनी से मुलाकात कर उन्हें बताया था कि वे उनकी कितनी बड़ी फैन हैं। बॉलीवुड में विद्या शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को सबसे आकर्षक पुरुष मानती हैं।

मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्म ‘यादों की बारात’ ((१९७३)) और ‘मदहोश’ ((१९७४)) में बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने के बाद टेनिस प्लेयर बनने के लिए मुंबई की एक टीम से जुड़ गए थे, लेकिन जल्द ही उनका इससे मन भर गया। इसके दस साल बाद उन्होंने फिल्म ‘होली’ ((१९८४)) से फिर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ((१९८८)) है।

कैट मिडिलटन डचेज ऑफ कैम्ब्रिज बनने से पहले एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। पहली बार उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस ११ साल की उम्र में ‘माय फेयर लेडी’ प्रोडक्शन हाउस के लिए दी थी। इस दौरान उन्होंने एक शो में फूल बेचने वाली का किरदार निभाया था। इस शो की हाल ही में एक न्यूज पेपर ने वीडियो क्लिप जारी की है। कैट अपनी टीन एज में थियेटर ड्रामा और नुक्कड़ नाटक भी कर चुकी हैं, लेकिन कॉलेज में आते-आते उनका यह शौक पीछे छूट गया।

जॉर्ज क्लूनी के साथ करना चाहेंगी डेट

टेनिस प्लेयर बनने चले गए थे आमिर



स्टेज परफॉर्मेंस में भी रहीं अव्वल

शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना क्लासिकल डांसर बने। सुहाना इस डिसीजन को तब ले, जब वह पूरी तरह इस फील्ड में जाने को तैयार हो। शाहरुख खुद ही अपनी बेटी को स्कूल और पार्टी में ड्रॉप करते हैं। साथ ही उसके फ्रेंड के बीच एक दोस्त की तरह ही पेश आते हैं।

बेटी को बनाना चाहते हैं डांसर

- वॉशिंगटन

कैनेडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को अमेरिका से देश निकाला दिए जाने की मांग कर रहे अमेरिकियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। करीब एक लाख लोगों ने हस्ताक्षर कर सरकार से बीबर को देश से बाहर करने की मांग की है। इनका कहना है कि बीबर उनके समाज के लिए खतरनाक है। अमेरिकी युवाओं के भविष्य के लिए बीबर का देश में रहना ठीक नहीं है। गौरतलब है कि मियामी शहर में शराब पीकर तेज गाड़ी चलाने के कारण पिछले दिनों उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उन्हें अवैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने का भी आरोपी पाया था। हालांकि, बाद में उनकी जमानत हो गई थी। इसके बाद से अमेरिका में उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। हस्ताक्षर किए गए पत्रों पर व्हाइट हाउस प्रशासन विचार कर रहा है। उधर, अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रांडे और एक्ट्रेस लिंडसे लोहान का कहना है कि अमेरिकियों को बीबर का साथ देना चाहिए। वे गहरे अवसाद की स्थिति से गुजर रहे हैं। उनके देश निकाले की मांग उन पर एक और जुल्म करने जैसा है।

बीबर को देश निकाला देने के लिए अभियान



बच्चों के संग केमिस्ट्री

: फुर्सत के पलों में शाहरुख और आर्यन दोनों तैराकी में हाथ आजमाते हैं। अक्सर शाहरुख अपने बेटे से हार जाते हैं।

: शाहरुख अपने बच्चों से जुदा होते वक्त उन्हें जादू की झप्पी देना नहीं भूलते।

: किंग खान अपने बच्चों को कहानियां सुनाते नहीं हैं, बल्कि उनसे सुनना पसंद करते हैं और सबसे अच्छी कहानी सुनाने पर उन्हें गिफ्ट देते हैं।

: शाहरुख के बच्चों को उनसे शिकायत रहती है कि उनका बॉलीवुड में कोई दोस्त क्यों नहीं हैं। तब वे जवाब देते हैं कि आर्यन और सुहाना ही उनके दो दोस्त हैं।

ती न बच्चों के पिता शाहरुख खान के बारे में कहा जाता है कि अपने बच्चों की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए वे बड़ी से बड़ी रिस्क लेने को तैयार रहते हैं। पिछले साल तीसरे बच्चे के पिता बने शाहरुख अपने बच्चों को उन सब सुविधाओं से अछूता नहीं रखना चाहते, जिनसे वे खुद रहे हैं। वे अपने बच्चों को ही अपना पैरेंट्स मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे आर्यन ((१६)) और बेटी सुहाना ((१३)) के जन्म के बाद उन्हें लगा कि एक बार फिर वे किसी के प्रति जवाबदेय हो गए हैं। दो साल पहले आर्यन को पढ़ाई के लिए लंदन भेजने के बाद वे खुद को घर में बेहद अकेला महसूस करते हैं। शाहरुख कहते हैं कि जब आर्यन घर पर था, तब उससे खेलों में हारकर वे खुद को जीता महसूस करते थे। वे कहते हैं कि उनके बच्चे अपना करियर चुनने के लिए आजाद हैं। यह बात अलग है कि उन्होंने ‘रा-वन’ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, जिसमें कहा था कि आर्यन को इस फिल्म में रोल निभाना चाहिए। इसके पीछे उनका तर्क है कि वे नहीं चाहते कि उनके बच्चे बचपन से ही पेशेवर हो जाएं।



१५ साल की उम्र में शाहरुख ने अपने पिता को खो दिया था। उनकी नजर में उनके पिता उनसे कई गुना ज्यादा हैंडसम दिखते थे।

किंग खान फिल्म इंडस्ट्री में अपने कॉम्पीटिटर्स के साथ जितनी सख्ती से पेश आते हैं, उतने ही बच्चों के प्रति नरम दिल भी हैं। अपने बेटे आर्यन के लिए सौ करोड़ रुपए की फिल्म ‘रा-वन’ बनाने वाले शाहरुख अपने बच्चों को खुद से ज्यादा समझदार मानते हैं।





1द्बस्र4ड्ड ड्ढड्डद्यड्डठ्ठ

ह्यह्लड्डह्म् ड्ढह्व55

द्मड्डह्लद्ग द्वद्बस्रस्रद्यद्गह्लशठ्ठ

ह्यह्लड्डह्म् द्यद्बद्घद्ग

ष्द्गद्यद्गड्ढ 2ड्डह्लष्द्ध

. ह्म्ड्डठ्ठष्द्धद्ब