पतरातू में गरीबों को बांटे गए कंबल
पतरातू - पीटीपीएस जनता नगर स्थित पटेल स्मारक स्थल के समीप पटेल सहयोग समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पीटीपीएस क्षेत्र के 20 गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर समिति के संयोजक सुजित कुमार पटेल, मुखिया नगीना देवी, दिलीप सिंह, किशोर कुमार महतो, रामेश्वर गोप, भुवनेश्वर महतो, महेन्द्र महतो, संतोष अग्रवाल, महावीर आदि उपस्थित थे।