पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू में मुद्दा व नीति विहीन लोगों की जगह नहीं : यादव

आजसू में मुद्दा व नीति विहीन लोगों की जगह नहीं : यादव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिरनी
बिरनी प्रखंड के गारागुरो गांव में आजसू पार्टी की एक बैठक असगर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष सह आजसू के बगोदर विधानसभा प्रभारी छोटेलाल यादव उपस्थित थे। इनकी उपस्थिति में उक्त गांव के कुल तीस लोगों ने माले व झाविमो छोड़कर आजसू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का छोटेलाल यादव ने झंडा देकर स्वागत किया। जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि बगोदर विधानसभा में माले के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया। मुद्दा व नीति विहीन लोगों की जगह बगोदर की धरती पर नहीं है। माले ने गरीबों को लालकार्ड व इंदिरा आवास के नाम पर बीस वर्षों से लगातार ठगा है। जिस विधानसभा क्षेत्र में एक ही पार्टी के विधायक लगातार प्रतिनिधित्व करते आ रहा हैं वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव घोर निराश पैदा करता है। ऐसी पार्टी से आगे भी विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। श्री यादव ने कहा कि भाकपा माले आजसू से बौखला गई है। कार्यक्रम में विभिन्न दलों को छोड़कर आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रामू यादव, सीताराम यादव, बहादुर यादव, शिबू टुडू, सोनाराम टुडू, तिलक वर्मा, कामेश्वर ठाकुर, दशरथ यादव, उपेंद्र यादव, मुकेश यादव, चेतलाल यादव, खिरोधर यादव, बबलू यादव के अलावा कुल तीस लोगों का नाम शामिल है।




वहीं बैठक में मुख्य रूप से असगर अंसारी, सत्यदेव यादव, नारायण यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।