पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक की पहल पर अतिरिक्त बिजली मिलेगी

विधायक की पहल पर अतिरिक्त बिजली मिलेगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सरिया
सरिया प्रखंड को अब 16 घंटे विद्युतापूर्ति दी जा रही है। इसके पूर्व यहां 12 घंटा विद्युत की आपूर्ति की जाती थी। हर तीन घंटा विद्युत की आपूर्ति के बाद तीन घंटे का लोड शेडिंग होता था। इससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन परेशानियों को देखते हुए क्षेत्र में चल रहे ट्रांसमिशन लाइन के कार्य को विधायक विनोद कुमार सिंह ने रूकवा दी थी। विधायक श्री सिंह ने विभाग को अल्टीमेटम भी दिया था कि जब तक दस एमबी अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सरिया वासियों को नहीं दी जाती, तब तक कार्य बाधित रहेगा। इसी आलोक में सरिया को पांच एमबी अतिरिक्त विद्युत की आपूर्ति सोमवार से शुरू की गई। जिसके कारण 12 घंटा रहने वाली बिजली अब 16 घंटे रहेगी। इस बाबत विधायक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विगत 11 जनवरी को मैथन में डीवीसी कर्मियों के साथ वार्ता हुई थी। जिसके बाद पांच एमबी विद्युतापूर्ति बढ़ाई गई और फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रतापपुर, निमियाघाट स्थित पावर ग्रिड में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाई जाएगी। जिसके बाद सरिया को अतिरिक्त दस एमबी विद्युत मिलेगी। जिससे सरिया में लगातार बीस घंटे विद्युत की आपूर्ति होगी। इस बाबत विभाग के एसडीओ अवधेश कुमार बक्सी ने कहा कि पूर्व में सरिया को 25 एमबी बिजली मिलती थी। पर सोमवार से इसे बढ़ाकर तीस एमबी कर दिया गया है। दस एमबी अतिरिक्त विद्युत के लिए डीवीसी को प्रपोजल भेजा गया है। विधायक के लिए डीवीसी का प्रपोजल भेजा गया है। विधायक के इस प्रयास के लिए सरिया वासियों ने विधायक को धन्यवाद दिया है।



सरिया में अब रहेगी 16 घंटे बिजली