पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहिबरन जयंती आज

अहिबरन जयंती आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरिया - बरनवाल समिति सरिया द्वारा आगामी २३ जनवरी को महाराजा अहिबरन की जयंती पावर सब स्टेशन के समीप बासुदेव मोदी के बगीचा में धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर बरनवाल समिति सरिया द्वारा स्मरिका युवा दर्मण का विमोचन किया जाएगा। साथ ही समाज में सक्रिय योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल बर्णवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण, राष्ट्रीय संरक्षक शिव कुमार व प्यारेलाल तथा कर्नल लालजीत मोदी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य, गीत व रूपक प्रस्तुत किए जाएंगे। उपरोक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष संजय मोदी ने दी। श्री मोदी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मोदी, दिनेश मोदी, उमाशंकर, सुरेंद्र, श्याम सुंदर, देव कुमार, अशोक, महेश, तारकेश्वर मोदी आदि लगे हुए हैं।