पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकपा माले नहीं चाहती कि विकास हो : झाविमो

भाकपा माले नहीं चाहती कि विकास हो : झाविमो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
: झाविमो की बैठक में नेताओं ने की माले की आलोचना
भास्कर न्यूज - राजधनवार
धनवार प्रखंड स्थित डाकबंगला में मंगलवार को झाविमो प्रखंड कमिटी की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पवन साव ने की। इस दौरान पार्टी की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही धनवार प्रखंड में व्याप्त बिजली की समस्या को लेकर नेताओं ने कहा कि झाविमो सुप्रीमो सह कोडरमा सांसद बाबूलाल मरांडी ने कुछ माह पूर्व रांची में बिजली विभाग के चेयरमेन के साथ बैठक कर 20 एमवीए बिजली बढ़ाने की मांग की थी। ताकि धनवार, गावां, तिसरी को नियमित बिजली मिल सके। जिस मांग को चेयरमेन ने मान लिया था और वह कार्य अभी चल रहा है जो एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण हो जाएगा। धनवार विधानसभा क्षेत्र के लोगों को नियमित बिजली मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष पवन साव ने कहा कि जब बिजली मिलना तय हो गया है तो भाकपा माले नेता सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आंदोलन की चेतावनी देते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भाकपा माले नेता बिजली विरोधी हैं। कहा कि जब पदाधिकारी कह रहे हैं कि धनवार को 20 एमवीए अतिरिक्त बिजली 10 से 15 दिनों के अंदर मिलनी शुरू हो जाएगी तो ऐसे में भाकपा माले आंदोलन कर कार्य में बाधा डालने का प्रयास करना चाह रहे हैं। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के साथ पूरे झारखंड का विकास बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही हो सकता है। आज पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में झाविमो का लहर चल रहा है। इससे बौखलाए पार्टियां अपने नाकामी छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिसको जनता देख रही है। इसका जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, उपप्रमुख सुनीता गुप्ता, उदय साव, विजय कसेरा, अजीत रजक, महेंद्र राम, पिंकू सिंह सहित कई लोग शामिल थे।