आप के अभियान में 500 सदस्य बने
जमुआ - आम आदमी पार्टी ने जमुआ चौक पर नि:शुल्क सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व सुबोध प्रसाद कुशवाहा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप के नीति और सिद्धांतों को लोग पूर्ण विश्वास कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अब तक 500 लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में पांच हजार का लक्ष्य पूरा करना है जिसे इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि द्वितीय तथा तृतीय चरण में लगभग 30 हजार सदस्य बनाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। हका कि कोडरमा लोकसभा तथा जमुआ विधानसभा में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा महंगाई से आम जनों को निजात दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी सतत प्रयत्नशील है।