पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में होगा चेक भुगतान : प्रभारी

शिविर में होगा चेक भुगतान : प्रभारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी - मुख्यमंत्री जननी शिशु स्वास्थ्य अभियान के माध्यम से लाभुकों को लाभ दिलाने के लिए सप्ताह में दो दिन शिविर लगाकर चेक का भुगतान किया जाएगा। उक्त बातें चिकित्सा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार ने कही। कहा कि लाभुकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का चक्कर लगाने से बचने के लिए मुख्यमंत्री जननी शिशु स्वास्थ्य अभियान के लाभुकों को मंगलवार व शुक्रवार को अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर चेक का वितरण किया जाएगा। वहीं पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चक्र में 25 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी है। जबकि द्वितीय चरण में 7185 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। इसके लिए 24 सुपरवाइजर, 141 पोलियो बूथ टीम 6 मोबाइल टीम 1 ट्रांजिट टीम और एक देवरी स्वास्थ्य केन्द्र में पोलियो टीम लगाई गई थी ।