पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत भवन का उद्घाटन मुखिया ने बांटे कंबल

पंचायत भवन का उद्घाटन मुखिया ने बांटे कंबल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च विकास का केंद्र बिंदु है पंचायत भवन : बीडीओ
भास्कर न्यूज - सरिया
सरिया प्रखंड क्षेत्र के मंदरामो पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन का उद्घाटन जिप सदस्य रजनी कौर, जिप सदस्य मो इकबाल व प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्भय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। नवनिर्मित पंचायत भवन में लोगों ने प्रवेश कर भवन का जायजा लिया। वहीं मुखिया विनोद यादव द्वारा निजी खर्च से आठ वृद्ध व असहाय महिला-पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण करवाया गया। मौके पर बीडीओ निर्भय कुमार ने कहा कि पंचायत भवन पूरे पंचायत के विकास का केंद्र बिंदू है। पूरे पंचायत में होने वाली सभी विकास कार्यों की योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारने का कार्य यहीं से होगा। साथ ही पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक का कार्यालय भी यहीं संचालित होगा। इससे विकास कार्यो को गति मिल सकेगी। वहीं जिप सदस्य मो इकबाल ने कहा कि ग्रामीणों के सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान अब इसी पंचायत भवन में होगा। वहीं जिप सदस्य रजनी कौर ने कहा कि हम पंचायत प्रतिनिधि चुने जरूर गए हैं लेकिन हमें अभी तक कोई अधिकार नहीं दिया गया है। जिसके कारण हम चाहकर भी जनसमस्याओं का समाधान नहीं कर पाती है।
हालांकि जिला परिषद की बैठकों में मैं हमेशा यहां की समस्याओं को रखती हूं। वहीं मुखिया विनोद यादव ने कहा कि पूरे पंचायत स्तर पर होने वाली विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता लाई जाएगी और सभी वर्गो को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर झाविमो नेता राजेश मंडल, मंदरामो पश्चिमी मुखिया पार्वती देवी, संतोष शर्मा, विजेंद्र माथुर, कारी रफीक आलम, बिक्की मंडल, सुरेश सिंह, बासुदेव मंडल, लक्ष्मण यादव, शंकर मंडल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



कार्यक्रम - जिप सदस्यों ने उठाया अधिकार नहीं मिलने का मामला