- Hindi News
- मजदूरों ने वाशरी प्रबंधन के विरोध में किया प्रदर्शन
मजदूरों ने वाशरी प्रबंधन के विरोध में किया प्रदर्शन
राकोमसं के बैनर तले किया गया कार्यक्रम
फोटो बेरमो १, १ ए
भास्कर न्यूज - बेरमो
समय पर वेतन भुगतान करने तथा पीआर से टीआर किए गए मजदूरों को पे प्रोटेक्शन देने की मांग को लेकर राकोमसं के बैनर तले करगली वाशरी के मजदूरों ने प्रदर्शन किया। यहां राकोमसं के बीएंडके एरिया अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, वाशरी शाखा के उपाध्यक्ष शरण सिंह राणा व शंकरदास गुप्ता ने कहा कि यहां के मजदूरों को बगैर आवेदन के पीआर से टीआर कर दिया गया है। इस तरह मजदूरों को वेतन में काफी नुकसान हो रहा है। इस दिशा में सुधार करने के लिए पिछले माह बीएंडके जीएम व वाशरी प्रबंधन ने आश्वासन दिया था। साथ ही २० जनवरी से पहले वेतन भुगतान करने की बात कही थी लेकिन आज तक न तो वेतन विसंगति का सुधार किया गया और न ही वेतन भुगतान किया गया है। मजदूरों ने कहा कि हमें मात्र १०० सीएफटी कोयले का लाभ दिया जा रहा है। जबकि हमलोग मात्र दो इंच चौड़े एंगल में २० से २५ फीट ऊपर खड़ा होकर असुरक्षित ढंग से हम्मड़ व गैंता के सहारे कोयला को साइज देने का काम करते हंै। इसलिए हमें दो स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों को क्रमश: १२५ सीएफटी तथा १५० सीएफटी का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम टीआर किए मजदूरों के अलावा यहां के पीआर मजदूरों का भी बिल २२ जनवरी बीतने के बाद भी नहीं बनाया गया है। जबकि नियमानुसार १ से ५ तारीख तक वेतन दे देना चाहिए। आंदोलन में वीरेंद्र सिंह, शरण सिंह राणा, शंकरदास गुप्ता, हरिशंकर, मस्तराम, सोमारु, जोधा साव, आशानंद, जयप्रकाश, गोरेलाल, तीहारु, गणेश देव, कौशल, कुमेंद्र, शंभू लोहार, नरेश कुमार, दरशराम, केवल, सदन बोदरा, रोहित राम, हीरानंद, सुकराम, बासुदेव, शिवशंकर, अजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
अपनी मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टिंग ठप कराते आंदोलनकारी।
भास्कर न्यूज - बेरमो
समय पर वेतन भुगतान करने तथा पीआर से टीआर किए गए मजदूरों को पे प्रोटेक्शन देने की मांग को लेकर राकोमसं के बैनर तले करगली वाशरी के मजदूरों ने प्रदर्शन किया। यहां राकोमसं के बीएंडके एरिया अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, वाशरी शाखा के उपाध्यक्ष शरण सिंह राणा व शंकरदास गुप्ता ने कहा कि यहां के मजदूरों को बगैर आवेदन के पीआर से टीआर कर दिया गया है। इस तरह मजदूरों को वेतन में काफी नुकसान हो रहा है। इस दिशा में सुधार करने के लिए पिछले माह बीएंडके जीएम व वाशरी प्रबंधन ने आश्वासन दिया था। साथ ही २० जनवरी से पहले वेतन भुगतान करने की बात कही थी लेकिन आज तक न तो वेतन विसंगति का सुधार किया गया और न ही वेतन भुगतान किया गया है। जबकि हमलोग मात्र दो इंच चौड़े एंगल में २० से २५ फीट ऊपर खड़ा होकर असुरक्षित ढंग से हम्मड़ व गैंता के सहारे कोयला को साइज देने का काम करते हंै।
राकोमसं के बैनर तले किया गया कार्यक्रम, मांगों को लेकर करगली वाशरी के खिलाफ लगाए नारे