- Hindi News
- नेताजी सुभाष सेवा संस्थान का कार्यक्रम स्थगित
नेताजी सुभाष सेवा संस्थान का कार्यक्रम स्थगित
बेरमो - समाजसेवी जीतेंद्र सिंह के निधन पर द्रवित नेताजी सुभाष सेवा संस्थान के संस्थापक जीतेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि उनके निधन से करगली बाजार का पूरा समाज दुखी है। उन्होंने कहा कि जीतेंद्र सिंह का दाह संस्कार २३ जनवरी को ही होना है। इधर नेताजी सुभाष सेवा संस्थान द्वारा नेताजी जयंती सह संघ का चौथा स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी इसी दिन आयोजित होना था। जिसमें सूबे के मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को शामिल होना था। लेकिन अब उक्त वृहद कार्यक्रम को स्थगित करते हुए सादगी से नेताजी की जयंती कार्यालय में मनाई जाएगी। इसी तरह जीतेंद्र सिंह के निधन पर झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ द्वारा २३ जनवरी को आयोजित संघ का स्थापना दिवस सह नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सादगी के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।