जयंती समारोह २४ को
बेरमो - बेरमो प्रखंड कार्यालय परिसर में बेरमो विधायक मद से बने स्व कर्पूरी ठाकुर भवन का उद्घाटन सह कर्पूरी जी का जयंती समारोह २४ जनवरी को होगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के ऊर्जा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन व कर्पूरी विचार मंच बेरमो शाखा के पदाधिकारियों ने दी।