अस्पताल का शिलान्यास आज
बेरमो - पिछरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत आदर्श उच्च विद्यालय के पीछे २३ जनवरी को ३० बेड के अस्पताल का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे। उक्त जानकारी मंत्री के निजी सचिव मिथिलेश तिवारी तथा पिछरी के कांग्रेसी नेता प्रकाश मिश्रा उर्फ कारु मिश्रा ने दी। इधर पिछरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया लक्ष्मण ने कहा कि मेरे पंचायत में अस्पताल निर्माण होना है लेकिन हमें सूचना नहीं दी गई। कहा कि गलत जगह अस्पताल बनाया जा रहा है।