पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ो की लागत से बनेगी पानी टंकी, सर्वे कार्य शुरू

करोड़ो की लागत से बनेगी पानी टंकी, सर्वे कार्य शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिरनी
बिरनी प्रखण्ड के कपिलो, पेशम, बाराडीह गांव में विधायक बिनोद कुमार सिंह के अथक प्रयास से पानी टंकी निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। करोड़ों की लागत से बनने वाली पानी टंकी के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो सर्वप्रथम कपिलो, चानो गांव सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस कार्य के लिए कोलकाता से सर्वे का टीम बिरनी पहुंची है।
टीम में मार्स कम्पनी के कन्हैया लाल, सुमित कुमार के अलावा कई लोग शामिल है। कन्हैया लाल ने बताया की करोड़ों की लागत से प्रखण्ड के तीन जगहों पर पानी टंकी निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए जमीन मापी व लागत के साथ साथ स्थल की जांच भी किया जाएगा। पानी टंकी निर्माण का सर्वे के दौरान मुख्य रूप से बिरनी प्रमुख सीताराम सिंह, टेकनारायण सिंह, देवनारायण सिंह, सरयू कुमार पासवान, रामपुकारे, संजय कुमार के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।



सर्वे करते टीम के सदस्य।

माडा योजना से गरीबों को मिली गाय

बेंगाबाद - माडा योजना के अनुदान के तहत बुधवार को जिले के समाज कल्याण, गव्य विकास और पशु चिकित्सक ने संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों के बीच अठारह गायों का वितरण किया। मौके पर अधिकारियों ने कहा की किसानो की समृद्धि को लेकर सरकार ने माडा योजना के तहत अनुदान में गाय उपलब्ध कराई है। ताकि किसान किसी अन्य पर आश्रित न रहे। बताते चलें कि अनुदान राशि के तहत गाय लेने के लिए किसान मंगलवार से ही परेशान थे। मंगलवार को ही डीसी दीप्रवा लकड़ा की ओर से किसानों को गाय दिया जाना था। लेकिन अनुपस्थिति के कारण लोगों को गाय नही मिल पाया। बाद में बुधवार को इसका वितरण किया गया। इधर कंपकपाती ठंड को देखते हुए बुधवार को प्रखंड प्रमुख मीना देवी, उपप्रमुख नीलम देवी, प्रभारी बीडीओ संजीव कुमार लाल समेत कई पंस सदस्यों ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।



सर्वे करने वाली टीम के सदस्य कोलकता से पहुंचे बिरनी