पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिरनी में किसान मित्र संघ की बैठक संपन्न

बिरनी में किसान मित्र संघ की बैठक संपन्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनी - बिरनी प्रखण्ड के पलौंजिया हाई स्कूल मैदान में किसान मित्र संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार व संचालन सुभाष कुमार साव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से किसान मित्रों के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही राज्य सरकार से मांग की गई कि बिहार के तर्ज पर झारखण्ड में भी किसान मित्रों को मानदेय पांच हजार रुपया प्रतिमाह दिया जाए। साथ ही जनसेवक नियुक्ति में किसान मित्रों का 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। इतना ही नहीं प्रखण्ड में कृषि संबंधी खाद, बीज, कीटनाशक एवं कृषि उपकरण वितरण कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। ताकि इस इलाके के किसान भी विकसित देश के किसानों की तरह ही खुशहाल जीवन गुजार सकें। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से किशोरी ठाकुर, राजेन्द्र कुमार यादव, अहमद अंसारी, वंशी रविदास, पवन विश्वकर्मा आदि किसान व मित्र उपस्थित थे।