पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनशन करेगी विधवा

अनशन करेगी विधवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गरिडीह
पति की हत्या के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध एक बेवा ने उपायुक्त को शिकायत कर आगामी 28 जनवरी से समाहरणालय परिसर में आमरण अनशन करने की घोषणा की है। राजधनवार थाना क्षेत्र के अरखांगो निवासी बेवा गिरजा देवी ने कहा है कि उसके पति के साथ उसी गांव के लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें ब्रह्मदेव यादव, चरण यादव, तुलसी यादव, अर्जुन यादव ने मिलकर उसके पति की हत्या कर शव कुएं फेंक दिया था। इसके विरुद्ध धनवार कांड संख्या 473/13 के तहत मामला दर्ज है। लेकिन पुलिस उन अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कई बार उन्होंने एसपी को भी शिकायत की। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। लिहाजा उन्होंने उपायुक्त को शिकायत कर इसपर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा इसके खिलाफ 28 जनवरी से समाहरणालय परिसर में आमरण अनशन करने की घोषणा की है।