पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल नहीं मिलने पर शिकायत

साइकिल नहीं मिलने पर शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरिया - सरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेसकरी के छात्रों ने बुधवार को सरिया बीडीओ निर्भय कुमार को आवेदन देकर साइकिल वितरण नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। आवेदन में कहा है कि विद्यालय में कक्षा आठ में 45 बच्चे एसटी/एससी व ओबीसी वर्ग के हैं। इसके बावजूद विद्यालय के छात्रों के बीच साइकिल वितरण नहीं किया गया है। इस कारण छात्रों के साथ ही उनके अभिभावकों में भी आक्रोश पनप रहा है। वर्ष 2011-12 व 2012-13 दोनों ही वित्तीय वर्ष में यहां के छात्रों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। जबकि विद्यालय के प्राचार्य व कल्याण विभाग के अधिकारी टाल-मटोल कर रहे हैं। आवेदन के माध्यम से बच्चों ने शीघ्र ही मामले की जांच कर साइकिल वितरण कराने की मांग की है। अन्यथा विद्यालय में तालाबंदी व भूख हड़ताल करने की बात कही गई है। इधर बीडीओ श्री कुमार ने शीघ्र ही संबंधित विभाग से बात कर मामले का हल निकालने की बात कही है। गौरतलब है कि जिले के कई इलाकों में छात्रों के बीच साइकिल का वितरण कर दिया गया है लेकिन सरिया प्रखंड में यह कुछ इलाकों में अभी भी लंबित है।