- Hindi News
- मानदेय की मांग को लेकर दो घंटे तक एनएच रहा जाम
मानदेय की मांग को लेकर दो घंटे तक एनएच रहा जाम
भास्कर न्यूज - बगोदर
सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों और दस माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सरिया प्रखंड से सम्बद्ध आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ ने बुधवार को बगोदर में दो घंटे तक एनएच-2 को जाम रखा। सरिया बीडीओ निर्भय कुमार और बगोदर थाना प्रभारी सतीश कुमार के लिखित-मौखिक आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। सेविका-सहायिका संघ को दिए गए लिखित आश्वासन में सरिया बीडीओ ने कहा कि फरवरी के अंत तक मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। बीडीओ ने स्वीकारा है कि सरकार से डीडीओ कोड बाल विकास परियोजना कार्यालय सरिया को अलॉट नहीं किए जाने से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत पर्यवेक्षिका और कार्यालय सहायकों का मानदेय पिछले दस महीनों से लंबित है। जिस पर ध्यान नहीं दिया रहा है।
ॉ
डीडीओ कोड आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल संचालन में बड़ी बाधा बनी है। सरिया में 140 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिका इससे बुरी तरह त्रस्त हैं। असंतोष को लेकर सरिया प्रखंड की सेविका-सहायिका संघों के संयुक्त तत्वाधान में 8 अक्टूबर को सरिया सीडीपीओ के समक्ष धरना कार्यक्रम किया गया था। 31 अक्टूबर को समस्याओं के बाबत राज्यपाल समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया था। अधिकारियों द्वारा फरियाद की अनदेखी किए जाने के विरुद्ध संघ द्वारा जीटी रोड बगोदर को बाधित करने की अपनी बाध्यता से सेविका-सहायिका संघ ने जिला प्रशासन को अवगत कराया था। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सैकड़ों की संख्या में सेविका-सहायिका बगोदर की सड़कों पर उतर पड़ी। बगोदर स्थित एनएच-2 चौराहा के बीचों-बीच सड़क पर बैठकर सड़क जाम किया गया। सड़क जाम के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
: सरिया बीडीओ के आश्वासन पर जाम हटा
कोड बनी है बड़ी बाधा
बीडीओ निर्भय कुमार व बगोदर थाना प्रभारी सतीश कुमार के लिखित आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ