यज्ञ की तैयारी को ले प्रचार-प्रसार
जमुआ - आगामी ८ फरवरी को हीरोडीह गांव में लोगों की मदद से पांच दिनी मानस यज्ञ का आयोजन कर बजरंगबली और मां पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जमुआ उपप्रमुख सह यज्ञ समिति सदस्य प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि यज्ञ के लिए ८ फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। १३ फरवरी तक प्रवचन एवं धार्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में अयोध्या के मीरा नंद शास्त्री और अनुम्पा रामायणी के अलावा वृंदावन के पंडित धनंजय पांडेय हिस्सा लेंगे। यज्ञ को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जनसंपर्क अभियान में कामदेव यादव, संजय कुमार साहू, जयदेव साव, दिलीप कुमार साहू, बबलू कुमार साहू के अलावे कई टीमें क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रही है।