विश्व योग महोत्सव मनाने का निर्णय
धनवार - प्रखंड के सभी प्रचायतों मे विश्व योग महोत्सव मनाने का निर्णय पंचायत भवन बेंगाबाद मे पंतजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक लिया गया। बैठक में संगठन हित मे कई निर्णय लिए गए। पंकज राम ने कहा की योग्य महोत्सव की सफलता को ले गांव के सभी घरों मे समिति के लोग जाएंगे और पीला चावल देकर उन्हें महोत्सव मे भाग लेने का आमत्रण देंगे। जिसकी शुरूआत एक मार्च से की जाएगी। कहा की आने वाले दिनों मे लोकसभा का चुनाव होना है, जिसमें सभी लोगो को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित करना होगा ताकि देश में व्यवस्था परिवर्तन हो सके और एक लोकप्रिय सरकार का गठन हो सके। साथ ही कहा कि आज जीवन तनावों से भरा है जिसका निदान योग के जरिये ही संभव है। जो विदेशो में जमा कालाधन को लाने मे सफल हो। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर चिरंजीवी राम, त्रिभुवन पांडेय, सचीन कुमार, दीपक कुमार, किशुन मंडल, संजय कुमार मंडल, गोपाल कुमार, रमण कुमार, अश्विन कुमार आदि थे।