पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, मामला दर्ज

सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - डुमरी/पारसनाथ
एनएच-२ पथ को कटिंग कर दिए जाने से असंतुलित होकर बीती रात चरकीटोंगरी के पास मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। जख्मी व्यक्ति इसरी बाजार निवासी मनोज बरनवाल ((४५)) हैं। घायलावस्था में उसे डुमरी स्थित मीना जनरल हॉस्पिटल लाया गया।
जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु अपोलो रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में टुपकाडीह के समीप उसकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर से इसरी बाजार स्तब्ध है। मामले को लेकर निमियाघाट पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में डुमरी स्थिति जमुनिया नदी घाट पर उसकी अंतयेष्टि की गई। उनकी शवयात्रा में इसरी बाजार उत्तरी के मुखिया विनोद कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बताते है कि मृतक इसरी बाजार स्थित घर से मोटरसाइकिल दुकान प्रतापपुर जा रहा था। इसी दौरान चरकीटोंगरी के पास रोड कटिंग के कारण वाहन असंतुलित हो गया और वह सड़क में जा टकराया।
जिससे उसकी सिर में चोट आई। गंभीर स्थिति में उसे मीना अस्पताल लाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर मुखिया श्री गुप्ता ने कहा कि रोड कटिंग ही दुर्घटना का कारण है। एनएच-२ को जगह-जगह कटिंग कर महीनों से छोड़ दिया गया है। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।