हाई वोल्टेज तार से झुलसी बच्ची
देवरी - देवरी प्रखंड के खसलोडीह में हाई बोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलसी बची की हालत गंभीर बनी है। बिजली का हाई वोल्टेज तार खसलोडीह के सूखे तालाब के पास टूट कर गिर चुका था। जिसकी मरम्मति करने की सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दिया था। इधर जिला परिषद सदस्य राजेश गोप ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के करण गांव की बच्ची छोटी कुमारी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका इलाज रांची में चल रहा है। जबकि हाई बोल्टेज की तार गिरने की सूचना बिजली विभाग को पहले ही किया गया था। उसके बाद भी बिजली नही काटा जिस कारण यह घटना घटी अगर बिजली विभाग दो दिनों के अंदर पीडि़ता को मुआवजा नही दिया जो मंडरो मुख्य मार्ग देवरी और जमुआ पावर सब स्टेशन में तालाबंदी कर विरोध किया जायेगा। इस मौके पर प्रवीण कुमार, रिंकू यादव, अनिल शर्मा, दशरथ रविदास, नंदकिशोर रविदास सहित कई लोगों ने भी मुआवजा की मांग की है ।