पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू करेगा झारखंड का विकास : बलदेव

आजसू करेगा झारखंड का विकास : बलदेव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमुआ
झारखंड अलग राज्य बने 13 वर्ष बीतने के बाद भी राज्य की तरक्की नहीं हो पाई। राज्य में 40 प्रतिशत खनिज संपदा रहने के बाद भी लोग गरीब हैं। ये बातें जमुआ प्रखंड के बघैयडीह गांव में आजसू के कार्यकर्ता मिलन समारोह में जमुआ के पूर्व विधायक बलदेव
हाजरा ने कही।
उन्होंने कहा कि राज्य की बदहाली को दूर करने के लिए आजसू को मजबूत बनाने की जरूरत है। इस राज्य का विकास आजसू ही करेगा। सुदेश महतो से ही झारखंड के विकास की उम्मीद की जा सकती है। आजसू के जमुआ विधानसभा प्रभारी प्रदीप हाजरा ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने से ही झारखंड की दशा और दिशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या के निदान के लिए आजसू सदैव आंदोलनरत है। जनहित की समस्याओं का निदान करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहा हूं। जिले में आजसू की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है। झामुमो ने जमुआ और राजधनवार की जनता को अनुमंडल निर्माण की बात कहकर आपस में लड़ाने का काम किया हैं। जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। जमुआ क्षेत्र के विकास की बातें सिर्फ आजसू करती हैं। आजसू के पास विकास का विजन है। जमुआ को मॉडल प्रखंड बनाने का काम सुदेश महतो द्वारा किया गया है, जो शीघ्र पूरा होने वाला है। मिलन समारोह में भाजपा, माले और झाविमो को छोड़कर कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें वृहस्पति मंडल, खेमचंद मंडल, होरिल साव, विनोद वर्मा, इस्माइल अंसारी, लक्ष्मीकांत साव, सच्चिदानंद वर्मा, बहादुर मंडल, खागो मंडल, टुपलाल रविदास, भुनेश्वर यादव, नागेश्वर यादव, धपरु महतो, बुधन मंडल आदि शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव ने की। जबकि संचालन संजय राम ने किया। मौके पर अमृत सागर राणा, किशुन यादव आदि मौजूद थे।