पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों की हड़ताल से काम काज प्रभावित

कर्मचारियों की हड़ताल से काम-काज प्रभावित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राजधनवार/सरिया
झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 सूत्री मांगों को लेकर धनवार प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मचारी ((लिपिक)) धनवार प्रखंड के मुख्य गेट पर एक दिवसीय धरना देकर मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। उनकी मांगों में निम्रवर्गीय लिपिक व अन्य उच्च वर्गीय लिपिक को सामंजित करते हुए समाहरणालय सहायक के पदनाम देने, वर्तमान वेतन विसंगति को दूर किया जाए। सेवा शर्त की नियमावली में संशोधन कर सचिवालय सेवा से जोडऩे, तदनुसार प्रोन्नति की व्यवस्था करने और सचिवालय सेवा में सहायक व प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर सीधी भर्ती बंद करने की मांग की गई है। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, अख्तर अली, सुबोध कुमार, कृष्णा मुरारी राय, विकास दिवाकर, रामजी शर्मा, राजेंद्र नारायण देव आदि शामिल थे। अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह हड़ताल शुरू की गई। इसके कारण मंगलवार को सरिया प्रखंड व अंचल के सभी कार्य बाधित रहे। आम-आवाम परेशान रहे तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्भय कुमार काम का अतिरिक्त बोझ पड़ गया। जिसके कारण वे दिनभर परेशान रहे। हड़ताल में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, जमुना प्रसाद, योगेंद्र, विकास कुमार आदि शामिल थे।



18 सूत्री मांगों को लेकर हैं हड़ताल पर