पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री करेंगे योजना का शिलान्यास

मंत्री करेंगे योजना का शिलान्यास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया - राज्य के परिवार कल्याण वित्त व ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह 9 फरवरी को गोमिया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। उक्त जानकारी सिंह ने धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सह गोमिया विधायक माधव लाल सिंह को दूरभाष पर दी। विधायक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 9 फरवरी को साड़म स्थित हाईडल पावर प्लांट का उद्घाटन, साड़म में विद्युत सब स्टेशन, ललपनिया में 30 बेड का अस्पताल, तिरला में विद्युत सब स्टेशन, चतरोचट्टी में 6 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। साथ ही ललपनिया विद्युत सबस्टेशन से 11 पंचायतों में विद्युत आपूर्ति का उद्घाटन करेंगे। विधायक सिंह ने यह भी बताया कि इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।