नेताजी के मार्ग पर चलने की जरूरत
नावाडीह - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर चंद्रपुरा प्रखंड तेलो में झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल ने जरूरतमंदों के बीच दस कंबल का वितरण किया। इसके पूर्व नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की व उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। साथ ही झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। इस अवसर पर जगलाल पंडित, मुन्ना बाबा, सुरेश महतो, कामेश्वर महतो, मो असलम, मो अजरुद्दीन, सुनील दास, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।