पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेंड्स क्लब की रॉयल पर जीत

फ्रेंड्स क्लब की रॉयल पर जीत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह - जिला क्रिकेट खेल संघ की ओर से गिरिडीह के सर्कस मैदान में चल रहे स्व सुनील सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर गुरुवार को फ्रेंडस क्लब बनाम रॉयल ग्लोबल के बीच मैच हुआ। २० ओवर के मैच में टॉस जीतकर रॉयल ग्लोबल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में उतरने के साथ ही रॉयल ग्लोबल के खिलाडिय़ों में सज्जाद और रिजवान फेंडर्स क्लब के अली व दानिश की तेज गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए। सज्जाद जहां २५ रन बनाकर आउट हो गए, वहीं रिजवान १९ रन ही बना पाए। दूसरी पारी में मैदान में उतरे फैंडर्स क्लब के सनाउल्लाह और हिमालय २८ व १८ रन का स्कोर खड़ा कर पवैलियन लौट गए। हांलाकि टीम के अन्य खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन के कारण फैंडर्स क्लब की टीम रॉयल ग्लोबल को ४ विकेट से हराकर मैच पर फतह करने में सफलता हासिल की। इस दौरान टूर्नामेंट को फैंडर्स क्लब की टीम १६.४ ओवर में ६ विकेट खोकर ११२ का स्कोर खड़ा कर मैच जीत लिया। जबकि टूर्नामेंट के लिए मैन ऑफ द मैच सनाउल्लाह को दिया गया। वहीं अपांयर के रूप में मो सज्जाद, सुमित सिन्हा थे। स्कोरर की भूमिका वकील ने निभाई।