पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनर व रनर को किया पुरस्कृत

विनर व रनर को किया पुरस्कृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी - एनएनसी क्लब धावाटांड़ की ओर से आयोजित अनूप मरांडी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में राठौर स्पोर्टिंग क्लब अतकी ने हनुमान युवा कलब हुंडरो को पराजित किया। झाविमो के केंद्रीय सदस्य प्रदीप कुमार साहू ने विनर टीम को रंगीन टेलिविजन व रनर टीम को मोबाइल सेट दिया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि खेल के आयोजनों व युवकों की समस्याओं के निदान को लेकर वे सदैव तैयार रहेंगे। प्रमुख भोला साव, मुखिया ईश्वर हेम्ब्रम, उपमुखिया मंजूर आलम, झाविमो युवा प्रखंड अध्यक्ष गिरधारी साव आदि ने भी खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। धावाटांड़ मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में कुल १६ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच उपरोक्त दोनों क्लबों के बीच हुआ। दस विकेट खोकर हनुमान युवा क्लब हुंडरों ने कुल ७७ रन बनाए। जबकि तीन विकेट खोकर राठौर स्पोर्टिंग क्लब अतकी ने ७८ रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरिज कैलाश कुमार को घोषित किया गया। आयोजक क्लब एनएनसी क्लब धावाटांड़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भाग लेने वाले सभी टीमों ं का धन्यवाद
ज्ञापन किया।