- Hindi News
- सभी क्षेत्रों में हैं अव्वल तो राजनीति में क्यों नहीं
सभी क्षेत्रों में हैं अव्वल तो राजनीति में क्यों नहीं
भास्कर न्यूज - सरिया
बरनवाल समिति सरिया इकाई की ओर से गुरुवार को महाराज अहिबरन की जयंती सह परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर आतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल बरनवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण, कर्नल लालजीत प्रसाद, झामुमो के ओमकार बर्णवाल तथा राष्ट्रीय संरक्षक शिव कुमार व प्यारेलाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय मोदी तथा संचालन परमेश्वर मोदी व तारकेश्वर मोदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। फिर महाराज अहिबरन के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों तथा समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा स्मारिका युवा दर्पण का विमोचन किया गया। तत्पश्चात समाज के बच्चों द्वारा नृत्य, नाटक, गीत व संगीत प्रस्तुत किए गए। साथ ही उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता व समरसत्ता पर बल देते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में वैमनस्यता न पालें, बल्कि समस्यसाओं का समाधान करे भाईचारे के साथ रहे। उन्होंने कहा कि आज बरनवाल समाज हर क्षेत्र में आगे है। पढ़ाई का क्षेत्र है या व्यवसाय का या फिर सरकारी नौकरियों का क्षेत्र हो। सभी क्षेत्रों में हमारे लोग अव्वल हैं। लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक क्षेत्र में हम पिछड़े हुए हैं। अत: आवश्यकता है राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत दावेदारी बढ़ाने की। जो भी दल हमें राजनीतिक हिस्सेदारी देगा। हम उन्हें मजबूती प्रदान करेंगे। बाद में समाज द्वारा सरिया में किए जा रहे धर्मशाला निर्माण कार्य की प्रगति तथा भूमिदाता दिनेश मोदी की प्रशंसा की। वहीं शीघ्र ही महिला इकाई के गठन की बात कही गई। मौके पर परमेश्वर मोदी, दिनेश मोदी, राजेंद्र मोदी आदि मौजूद थे।
बरनबाल समिति द्वारा आयोजित अहिबरन जयंती में उपस्थित लोग।
सरिया में मनाया गया महाराज अहिबरन की जयंती, सामाजिक एकता पर दिया बल