- Hindi News
- जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनी सुभाष जयंती
जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनी सुभाष जयंती
भास्कर न्यूज - सरिया
नेताजी जागृति समिति की ओर से गुरुवार को सरिया बागोडीह चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य मो इकबाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया। जबकि इसका शुभारंभ नेताजी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व मंचासीन सभी गणमान्य लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत मेरी पब्लिक स्कूल, सानिध्य स्कूल, डीएवी समेत कई निजी व सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, नृत्य व संगीत प्रतियोगिता, रंगोली तथा बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता के दौरान जहां बच्चों के क्रियाकलाप देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। वहीं देश रंगीला-रंगीला व सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी सरीखे गानों पर बच्चों के डांस को देखकर दर्शक आत्ममुग्ध हो गए। भाषण प्रतियोगिता में लोगों ने दश की ज्वलंत समस्याओं जैसे दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, जैसे मुद्दों पर बच्चों की बातों को सुनकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। तत्पश्चात बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। मौके पर जिप सदस्य मो इकबाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक क्षमतावान पुरुष थे। उन्होंने आईएएस जैसे पदों को ठुकराकर अपना पूरा समय देश सेवा में लगा दिया।
कहीं निकाली झांकी तो कहीं किया प्रतियोगिता का आयोजन