पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेता विरंची पहुंचे बगोदर

भाजपा नेता विरंची पहुंचे बगोदर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगोदर - भाजपा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण गुरुवार को बगोदर पहुंचे। बगोदर स्थित आशीष कुमार बॉर्डर के आवास पर उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के अगले प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता पर ६० सालों से काबिज कांग्रेस को २०१४ के आम चुनाव में जनता सिरे से नकार देगी। कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और देश में बढ़ते असुरक्षा के खतरे से जनता घबराई गई है। नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देश की जनता देख रही है। कहा कि मुसलमानों को भाजपा से डराकर कांग्रेस मुसलमानों का वोट लेने में इस बार विफल रहेगी। उन्होंने जमात-ए-उलेमा हिंद के प्रमुख मो महमूद गजनी के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को नरेंद्र मोदी के नाम से डराकर वोट लेने का प्रयास न करे।