बैठक में झंडोत्तोलन पर की गई चर्चा
गिरिडीह - गणतंत्र दिवस पर २६ जनवरी को डॉ भीमराव अंबेदकर भवन सह पुस्तकालय आफिर्सस कोलोनी गिरिडीह में ११.३० बजे झंडोतोलन सिविल सर्जन डॉ चंद्र प्रकाश विभाकर करेंगे। यह निर्णय गुरुवार को डॉ अंबेदकर सिमिति आफिर्सस कालोनी गिरिडीह की ओर से आयोजित बैठक में लिया गया। जबकि अंबेदकर चौक पर १०.४५ बजे जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार झंडोतोलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विक्रमा ने कहा कि डॉ अंबेदकर नहीं होते तो इस विविधता पूर्ण देश का संविधान दुनिया के उत्कृष्ट संविधानों में से एक मानव कल्याणकारी नहीं होता। संचालन कर रहे समिति के सचिव जीबी राम ने झंडोतोलन कार्यक्रम की जानकारी दी। पंकज पासवान ने कहा कि संविधान का निर्माण २ वर्ष ११ माह १७ दिन में तैयार हुआ।