शिविर में बनाया गया आप का सदस्य
बगोदर - आम आदमी पार्टी के बैनर तले गुरुवार को बगोदर बाजार में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। तकरीबन पांच सौ लोगों को एक दिन में आप का सदस्य बनाया गया। सदस्य बनने वालों को पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया गया। पार्टी की सदस्यता लेने वालो ने पार्टी को तन, मन और धन से सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। सदस्यता अभियान में बगोदर पंचायत के पूर्व मुखिया राजहंस राही, सेवानिवृत सरिया हाई स्कूल के शिक्षक राजेंद्र पांडेय उर्फ राजेंद्र भारती उर्फ राजा बाबू, कुंजलाल साव, गुरुदयाल प्रसाद चौरसिया शामिल थे।