पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में पांच लोग घायल

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्र परिचय : २३जीआरडी-१८. सड़क हादसे के बाद राहत में जुटे लोग।



चार घायलों की हालत गंभीर, किए गए रेफर



भास्कर न्यूज - डुमरी/पारसनाथ

डुमरी प्रखंड में २४ घंटे के अंदर दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया। इनमें से चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पहली घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के गुरुटांड़ में बुधवार की देर शाम हुई। बताया जाता है कि गुरुटांड़ निवासी रति महतो पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बेरमो से डुमरी जा रहा एक बोलेरो उसे धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया। इस दौरान असंतुलित बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़ा कृष्णा साव के ठेला को भी धक्का मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी घटना गुरुवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल के सभी जीटी रोड बाईपास पर हुई। बताया जाता है कि जेएच१०डब्ल्यू/८३०५ नंबर का स्विफ्ट कार धनबाद से डेहरी जा रहा था। बेसिक स्कूल के समीप उसी दिशा से आ रही जेएच१०एजी/३९५७ नंबर की हाइवा ने स्विफ्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कार में बैठे झरिया निवासी अजय कुमार गुप्ता, करण कुमार, बरौनी निवासी विजय कुमार तथा केंदुआ निवासी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। डुमरी पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक हाइवा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।







नंबर का स्विफ्ट कार धनबाद से डेहरी जा रहा था। बेसिक स्कूल के समीप उसी दिशा से आ रही हाइवा ने स्विफ्ट को अपनी चपेट में ले लिया। कार में बैठे झरिया निवासी अजय कुमार गुप्ता, करण कुमार, बरौनी निवासी विजय कुमार आदि जख्मी ोगए।

> चार घायलों की हालत गंभीर, किए गए रेफर



भास्कर न्यूज - डुमरी/पारसनाथ

डुमरी प्रखंड में २४ घंटे के अंदर दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया। इनमें से चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पहली घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के गुरुटांड़ में बुधवार की देर शाम हुई। बताया जाता है कि गुरुटांड़ निवासी रति महतो पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बेरमो से डुमरी जा रहा एक बोलेरो उसे धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया। इस दौरान असंतुलित बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़ा कृष्णा साव के ठेला को भी धक्का मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी घटना गुरुवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल के सभी जीटी रोड बाईपास पर हुई। बताया जाता है कि जेएच१०डब्ल्यू/८३०५