पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट

भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद - मोबाइल रिचार्ज मामले में बेंगाबाद प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में में दो गुटों में मारपीट होने का एक मामला प्रकाश में आया है। मारपीट मामले में एक गुट के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। वहीं गिरफ्तारी के विरूद्ध में दूसरे गुट के लोगों ने बेंगाबाद थाना में धरना दे दिया है। मामला बेंगाबाद के सोनबाद व मोतीलेदा पंचायत की है। बताया जाता है कि भाजपा के एक गुट के कार्यकर्ता ने दूसरे गुट के सदस्य दुकानदार के यहां से मोबाइल रिचार्ज कराया था। रिचार्ज नहीं होने पर उसे बुरा-भला कहा। मामला इतना बढ़ गया कि दो गुटों में झड़प के बाद मारपीट भी हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपने कब्जे में कर लिया। इस बाबत दूसरे गुट के भाजपा नेता दिवाकर सोनार ने पुलिस को उन्हें छोडऩे की बात कही। लेकिन प्रथम पक्ष ने जिला के वरीय भाजपा पदाधिकारी से उक्त लोगों को हिरासत में रहने की ही पैरवी की। अंत में दिवाकर गुट के कार्यकर्ता थाने परिसर में ही धरना पर बैठ गए। पुन: दोनों पक्ष के बीच थाने में ही सुलहनामा हुआ और हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया गया। इधर भाजपाइयों को इसकी भनक लगते ही जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव ने वहां पहुंचकर समझाया-बुझाया।